A major road accident occurred in Shahjahanpur due to dense fog.
शाहजहांपुर: में घने कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बोलेरो की टक्कर से ऑटो सवार युवक की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गये। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जहाँ दो की हालत नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है। घटना थाना सिधौली क्षेत्र के गांव महुआ पाठक के पास की है।
जहाँ सुबह घने कोहरे के चलते एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टैम्पो में जोरदार सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की इस हादसे में टेंपो सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से पुवायां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने थाना पुवायां क्षेत्र के ग्राम बरौना निवासी 45 वर्षीय मिथुन को मृत घोषित कर दिया, वहीं चालक रंजीत और वीरपाल की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बाकी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
