Three Arrested for Molestation and Attempted Rape at Sadar Hospital
सहरसा जिले के सदर अस्पताल में इलाज कराने आई एक युवती के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मुख्य आरोपी अस्पताल का ही एम्बुलेंस कर्मचारी बताया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम नंद कुमार, अंकित कुमार और कृष्णा कुमार हैं।दरअसल,गुरुवार को परिजनों के साथ इलाज के लिए आई युवती जब काउंटर पर पर्ची कटाने गई, तभी तीनों आरोपियों ने उसे बहला-फुसलाकर पुरानी बिल्डिंग में ले गए।
वहां उन्होंने युवती से छेड़खानी की और दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती किसी तरह भागकर शोर मचाने लगी। मौके पर पहुंचे नर्सिंग स्टाफ ने एक आरोपी को पकड़ा, लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया।घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
