Protests against the UGC Act 2026
जब से सरकार ने यूजीसी एक्ट 2026 को लेकर आई है तभी से यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है फिर भी इसको लेकर आयशा ने किया प्रदर्शन
कैंपस में जातिगत भेदभाव और संस्थागत अन्याय के विरोध में आज छात्रों द्वारा अखिल भारतीय प्रतिवाद किया गया।
प्रदर्शन के दौरान उठाए गए बैनर पर स्पष्ट संदेश दिया गया कि “अत्याचार अधिकार नहीं है और सहानुभूति की मांग करना प्रतिरोध नहीं है।”
प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालयों में जातिगत भेदभाव, उत्पीड़न और आत्मसम्मान से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उजागर करना रहा।
बैनर के माध्यम से यह भी स्पष्ट किया गया कि यह प्रतिवाद किसी एक संस्थान तक सीमित नहीं, बल्कि देशभर के शैक्षणिक परिसरों में समानता और न्याय की मांग का प्रतीक है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए।
