Cockroach Janta Party’s X Account Blocked In India
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही “Cockroach Janta Party” (CJP) का X अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब यह व्यंग्यात्मक डिजिटल मूवमेंट इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स के मामले में Bharatiya Janata Party से आगे निकल गया।
पार्टी के संस्थापक अभिजीत डिपके ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया कि CJP का X अकाउंट भारत में रोक दिया गया है। उन्होंने लिखा, “जैसा उम्मीद थी, Cockroach Janta Party का अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया।”
कुछ ही दिनों पहले शुरू हुई यह ऑनलाइन सटायर मूवमेंट अब सोशल मीडिया पर बड़ा डिजिटल ट्रेंड बन चुकी है। इंस्टाग्राम पर पार्टी के फॉलोअर्स 1 करोड़ से ज्यादा हो गए हैं, जबकि बीजेपी के आधिकारिक अकाउंट पर करीब 87 लाख फॉलोअर्स हैं।
युवाओं के मुद्दों पर वायरल हुआ प्लेटफॉर्म
“Cockroach Janta Party” खुद को “युवाओं का, युवाओं द्वारा और युवाओं के लिए राजनीतिक मंच” बताती है। इसका स्लोगन “Secular, Socialist, Democratic, Lazy” सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।
इस प्लेटफॉर्म ने मीम्स, व्यंग्य और राजनीतिक कंटेंट के जरिए बेरोजगारी, पेपर लीक, संस्थागत जवाबदेही और राजनीतिक मुद्दों पर युवाओं की नाराजगी को आवाज दी है।
नाम कैसे पड़ा ‘Cockroach Janta Party’?
बताया जा रहा है कि पार्टी का नाम हाल ही में हुई एक अदालत की टिप्पणी के बाद चर्चा में आया। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि भारत के मुख्य न्यायाधीश Surya Kant ने कुछ बेरोजगार युवाओं और ऑनलाइन एक्टिविस्ट्स की तुलना “कॉकरोच” और “परजीवी” से की थी, जिसके बाद इंटरनेट पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।
हालांकि बाद में मुख्य न्यायाधीश की ओर से सफाई दी गई कि उनकी टिप्पणी को गलत तरीके से पेश किया गया था।
कौन हैं अभिजीत डिपके?
अभिजीत डिपके बोस्टन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर चुके हैं और पहले Aam Aadmi Party के सोशल मीडिया कैंपेन से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को लेकर की गई कथित टिप्पणी ही इस मूवमेंट की शुरुआत की वजह बनी।
सोशल मीडिया पर इस मूवमेंट को कई चर्चित हस्तियों का समर्थन भी मिला है। वरिष्ठ वकील Prashant Bhushan, सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि भारद्वाज और All India Trinamool Congress सांसद महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद ने भी मजाकिया अंदाज में इस “पार्टी” से जुड़ने की बात कही है।
