In Agra, the anger of lawyers regarding the UGC erupted onto the streets
आगरा में यूजीसी (UGC) को लेकर अधिवक्ताओं का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकजुट होकर प्रदर्शन के लिए निकले और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका गया
प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी कि यदि सरकार यूजीसी से जुड़े फैसलों को वापस नहीं लेती है, तो विरोध प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा। अधिवक्ताओं का कहना है कि मौजूदा व्यवस्था से छात्रों और समाज पर दूरगामी दुष्प्रभाव पड़ेंगे, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आक्रोशित अधिवक्ताओं ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि इस फैसले का राजनीतिक खामियाजा पार्टी को भुगतना पड़ेगा। अधिवक्ता समाज ने एलान किया कि वह भाजपा को वोट नहीं देगा। प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के पोस्टरों पर चप्पलें भी मारी गईं, जिससे विरोध की तीव्रता साफ नजर आई।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर रखी गई। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन अधिवक्ताओं के तेवर कड़े दिखे। आयोजकों ने कहा कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन और तेज किया जाएगा।
