Political Leaders Mourn Demise of Prateek Yadav at 38
Mulayam Singh Yadav के बेटे Prateek Yadav का बुधवार सुबह निधन हो गया। वह 38 वर्ष के थे। उनके अचानक निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनका शव पोस्टमॉर्टम के लिए King George’s Medical University भेजा गया है, जहां चार डॉक्टरों की टीम वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमॉर्टम करेगी। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि
Akhilesh Yadav ने सोशल मीडिया पर भाई प्रतीक यादव की तस्वीर साझा करते हुए भावुक श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद है और ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
CM योगी ने जताई संवेदना
Yogi Adityanath ने भी प्रतीक यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र और भाजपा नेता Aparna Yadav के पति प्रतीक यादव का अचानक निधन बेहद दुखद है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
KGMU पहुंचे परिवार के सदस्य
प्रतीक यादव के निधन के बाद परिवार और करीबी लोग KGMU पहुंच रहे हैं। अखिलेश यादव भी अस्पताल पहुंचे, वहीं अपर्णा यादव के भाई समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
प्रतीक यादव सक्रिय राजनीति से दूर रहते थे, लेकिन समाजवादी परिवार का हिस्सा होने के कारण अक्सर चर्चा में रहते थे। उनके निधन से यादव परिवार को बड़ा झटका लगा है।
