Protest of Sawarna Army against the new rules of UGC
यूपी के कौशाम्बी जिले मे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों के विरोध में आज सवर्ण आर्मी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया।
संगठन के कार्यकर्ता मंझनपुर चौराहा स्थित जिला पंचायत परिसर से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शन के दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने यूजीसी के नए नियमों को सवर्ण समाज के लिए ‘काला कानून’ करार देते हुए इन्हें तत्काल वापस लेने की मांग की।
उन्होंने बताया कि इन नियमों से सवर्ण समाज के युवाओं के शैक्षणिक और रोजगार संबंधी अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। गौरतलब है कि जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने मंगलवार को एक मेडिकल स्टोर पर सिरिंज के माध्यम से अपना खून निकलवाया था और उसी खून से प्रधानमंत्री को पत्र लिखा।
पत्र पर बड़े अक्षरों में ‘यूजीसी रोल बैक’ लिखा गया था, जो प्रदर्शन का मुख्य प्रतीक रहा प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। अंत में प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को सौंपा गया।
