Salute Triranga expands organization, social worker Sanjeev Tewatia becomes national secretary
गाजियाबाद राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा ने अपने संगठन का विस्तार करते हुए बुधवार को गाजियाबाद के चर्चित समाजसेवी संजीव तेवतिया को राष्ट्रीय सचिव के पद पर नियुक्त किया।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सच्चिदानन्द पोखरियाल ने संजीव तेवतिया को नियुक्ति पत्र सौंपा। कार्यक्रम में संगठन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी भाग लिया और नए पदाधिकारी को बधाई दी।
नियुक्ति समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने संजीव तेवतिया को बधाई देते हुए कहा कि संजीव तेवतिया गाजियाबाद में अपनी समाजसेवा और राष्ट्रभक्ति के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने कहा, “संजीव जी जैसे समर्पित कार्यकर्ता के साथ जुड़ने से संगठन और मजबूत होगा।
हमारा लक्ष्य है कि देश के हर कोने में राष्ट्रवाद की लौ प्रज्वलित रहे और युवा पीढ़ी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान दे। सैल्यूट तिरंगा इसी दिशा में निरंतर प्रयासरत है।
