Lucknow Police Busts Gang, Robbery Case Solved Within 24 Hours
Lucknow की साउथ जोन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। Bijnor Police Station Lucknow क्षेत्र में हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर किन्नर गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से लूटी गई ज्वैलरी, जिसमें एक मंगलसूत्र और दो कान की बालियां शामिल हैं, बरामद की गई हैं। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल की गई एक कार भी पुलिस ने जब्त कर ली है।
जांच में सामने आया कि आरोपी महिलाओं को निशाना बनाते थे। वे घरों में पहुंचकर शादी या शुभ अवसर का हवाला देते हुए पहले पैसे की मांग करते थे। जब पीड़ित पैसे देने में असमर्थ होती थीं, तो आरोपी दबाव बनाने के लिए अभद्र व्यवहार करते और डराकर जेवर छीन लेते थे।
पुलिस ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर भी उतारू हो जाते थे, जिससे लोग डरकर उनके सामने झुक जाते थे।
इस पूरे मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि इस तरह के गिरोहों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।
