Etawah: CO Bharthana Conducts Late-Night Raid, Illegal Mining Exposed
इटावा के भरथना क्षेत्र में रात के अंधेरे में सीओ भरथना रामदवन मौर्य ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिट्टी खनन का खुलासा किया। अचानक की गई इस छापेमारी से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।
कोतवाली भरथना क्षेत्र के रौरा इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान मौके से 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 1 जेसीबी मशीन बरामद की गई। पुलिस को देखते ही खनन माफिया वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।
जब्त किए गए सभी वाहनों को कोतवाली भरथना परिसर में सीज कर दिया गया है। यह पूरी कार्रवाई सीओ भरथना रामदवन मौर्य के नेतृत्व में की गई।
रात के समय चल रही अवैध खुदाई पर इस कार्रवाई के बाद इलाके में खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है और पुलिस की सख्ती का संदेश गया है।
