Stone Pelting on Anti-Encroachment Team in Nepanagar, JCB Damaged, Driver Injured
मध्य प्रदेश: के Burhanpur जिले के नेपानगर वन परिक्षेत्र के झांझर इलाके में अतिक्रमण हटाने गई संयुक्त टीम पर पथराव की घटना सामने आई है। इस दौरान कार्रवाई में लगी टीम को विरोध का सामना करना पड़ा और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
जानकारी के अनुसार, टास्क फोर्स, वन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम अतिक्रमण हटाने के अभियान के तहत मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान अतिक्रमणकारियों के समूह ने टीम पर अचानक पथराव कर दिया।
पथराव में तीन जेसीबी मशीनों के कांच टूट गए, जबकि एक जेसीबी चालक के सिर में चोट आई। घायल चालक को मौके पर मौजूद एंबुलेंस से तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना के बावजूद प्रशासनिक टीम ने कार्रवाई जारी रखी और करीब 190 हेक्टेयर क्षेत्र से 49 अवैध रूप से बनी अस्थाई झोपड़ियों को हटाया गया। साथ ही दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए ट्रेंच भी खोदी गई।
इस अभियान में वन विभाग के डीएफओ विद्याभूषण सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश, भारतीय वन सेवा प्रशिक्षु अजय गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही करीब 500 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी इस संयुक्त कार्रवाई में शामिल थे।
फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
