Ajit Pawar Death News
Ajit Pawar Plane Cras : महाराष्ट्र के बारामती में एक बड़ा हादसा हुआ है, जहां उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, अजित पवार आज सुबह मुंबई से बारामती के लिए एक विशेष विमान से रवाना हुए थे। लैंडिंग के समय विमान में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिससे यह हादसा हुआ। पीटीआई के मुताबिक इसमें सवार सभी लोगों की मौत हो गई. अजित पवार का जाना महाराष्ट्र की राजनीति का एक अध्याय बंद होना है.
Chartered Plane में थे सवार
दरअसल, आज ही महाराष्ट्र के बारामती में एक ऐसा हादसा हो गया, जिसने महाराष्ट्र सहित पूरे देश की सियासत को हिलाकर रख दिया। राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार जिस चार्टर्ड प्लेन में सवार थे, वह लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गया। प्लेन क्रैश में Ajit Pawar सहित 5 लोगों की मौत हो गई। डिप्टी सीएम मुंबई से बारामती के लिए स्पेशल प्लेन से रवाना हुए थे।
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश pic.twitter.com/u0fHntGRmy
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) January 28, 2026
