Severe Heatwave in UP: Alert Issued in 32 Districts, No Relief Till April 25
उत्तर प्रदेश: में इन दिनों भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। राज्य के अधिकांश जिले लू की चपेट में हैं और मौसम विभाग ने 32 जिलों के लिए हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, 25 अप्रैल तक प्रदेश में प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। पूर्वी और पश्चिमी दोनों क्षेत्रों में गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान लगातार ऊंचा बना रहेगा।
जिन जिलों में लू की चेतावनी जारी की गई है, उनमें प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, पीलीभीत और शाहजहांपुर शामिल हैं।
विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है।
भीषण गर्मी के चलते अस्पतालों में हीट स्ट्रोक और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है, जिससे स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन ने आम जनता से सावधानी बरतने और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
