Major Mishap Averted in Moradabad Protest: Woman Leader’s Scarf Catches Fire, Cop Saves Her
उत्तर प्रदेश: के Moradabad में मंगलवार को एक प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा टल गया। भाजपा के कई नेता महिला आरक्षण बिल को लेकर समाजवादी पार्टी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान सपा का झंडा जलाया जा रहा था, तभी अचानक एक महिला नेता के दुपट्टे में आग लग गई।
घटना उस वक्त हुई जब प्रदर्शन के दौरान आग की लपटें अचानक तेज हो गईं। आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही महिला के दुपट्टे ने आग पकड़ ली, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
इसी बीच, मौके पर तैनात एक पुलिसकर्मी ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर महिला के गले से दुपट्टा तुरंत खींच लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि कुछ सेकंड की भी देरी होती, तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि झंडा जलाने के दौरान आग की लपटें बढ़ती हैं और उसी दौरान यह घटना घटती है।
सोशल मीडिया पर लोग ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना कर रहे हैं।
इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक आयोजनों में सुरक्षा और सतर्कता की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।
