Army Job Fraud Busted: Accused Arrested for Forged Sports Certificates Scam
लखनऊ: थाना चकेरी पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम यादव उर्फ कुणाल सिंह, निवासी पिपरही जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से सेना में खेल कोटे के जरिए नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से धोखाधड़ी कर रहा था।
जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी खेल प्रमाण पत्र तैयार कर लोगों को कूटरचित दस्तावेज उपलब्ध कराता था, जिसके माध्यम से वह उन्हें सेना में भर्ती कराने का दावा करता था।
पुलिस ने आरोपी के पास से कई फर्जी दस्तावेज भी बरामद किए हैं, जिनका इस्तेमाल धोखाधड़ी में किया जा रहा था।
फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी जारी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
