Padma Award 2026
नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2026 का ऐलान कर दिया है। साल 2026 के लिए, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नीचे दी गई लिस्ट के अनुसार 131 पद्म पुरस्कार देने की मंजूरी दी है। इस लिस्ट में 5 पद्म विभूषण , 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं, जबकि इस लिस्ट में विदेशी नागरिकों, अनिवासी भारतीयों (NRI), भारतीय मूल के व्यक्तियों (PIO) और भारत के प्रवासी नागरिकों (OCI) की श्रेणी में छह लोग भी शामिल हैं, साथ ही 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है।
इस बार पद्द पुरस्कार में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र, केटी थॉमस, अलका याज्ञनिक, झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, उदय कोटक, वीके मल्होत्रा (मरणोपरांत) क्रिकेटर रोहित शर्मा और महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर जैसे दिग्गज नाम भी शामिल हैं।
‘पद्म विभूषण’ की पूरी लिस्ट
1.धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत),कला, महाराष्ट्र,
2. के टी थॉमस,जनसंपर्क,केरल,
3.एन राजम, कला,उत्तर प्रदेश,
4.पी नारायणन, साहित्य एवं शिक्षा,केरल
5.वी एस अच्युतानंदन (मरणोपरांत),जनसंपर्क,केरल
पद्म भूषण की पूरी लिस्ट
इस बार ‘पद्म भूषण’ के लिए गायिका अलका याग्निक, उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, अभिनेता ममूटी, कल्लीपट्टी रामासामी पलानीस्वामी, डॉ. नोरी दत्तात्रेयुडु, पीयूष पांडे (मरणोपरांत), एस के एम मैइलानंदन, शतावधानी आर गणेश, झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन (मरणोपरांत), उदय कोटक, वीके मल्होत्रा (मरणोपरांत), वेल्लापल्ली नटेसन, विजय अमृतराज के नामों की घोषणा कर दी गई है।
पद्म श्री की पूरी लिस्ट
पद्म श्री के लिए 113 नामों की घोषणा की गई जिनमें रोहित शर्मा (भारतीय क्रिकेटर), हरमनप्रीत कौर (महिला क्रिकेटर), हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया, अभिनेता सतीश शाह (मरणोपरांत), एक्टर आर माधवन भी शामिल हैं।
