Mother-Daughter Attacked with Flammable Substance, Daughter Dies During Treatment
कुशीनगर: के रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन गांव के टोला बैरिया इमलिया में अज्ञात हमलावरों ने मां और बेटी पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया। अचानक हुए इस हमले से इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना के बाद गंभीर रूप से झुलसी मां-बेटी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई थी। इलाज के दौरान बेटी ने दम तोड़ दिया, जबकि मां का इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक केशव कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। वहीं, डीआईजी भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की निगरानी कर रहे हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
पुलिस की कई टीमें मौके पर तैनात हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ हमलावरों की पहचान करने की कोशिश जारी है।
फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को कानून के कटघरे में लाया जाएगा।
