Theft Again at Retired ASI’s House in Korba While Family Attended Wedding
कोरबा: में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आई है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी कॉलोनी निवासी रिटायर्ड एएसआई गलेटबिन कुमार के घर पर दूसरी बार चोरी हुई है।
जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड एएसआई अपने बेटे की बारात लेकर बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस और कोरबा सीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है। साथ ही डॉग स्क्वायड को भी मौके पर बुलाया गया।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी घर में करीब 10 लाख रुपए की चोरी हुई थी, जिसमें सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार कर दी गई थी। हालांकि, कई महीने बीत जाने के बावजूद उस मामले में अब तक आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं।
इस मामले में कोरबा सीएसपी Prateek Chaturvedi ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की जा रही है।
