Advisory for Indians in Iran
भारत: सरकार ने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है। सरकार ने लोगों को अगले 48 घंटे तक जहां हैं वहीं सुरक्षित रहने और बिना जरूरत बाहर न निकलने की सलाह दी है।
एडवाइजरी में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि भारतीय नागरिक किसी भी सैन्य ठिकानों या संवेदनशील स्थानों के आसपास जाने से बचें। यह कदम ईरान में बढ़ते तनाव और संभावित हमलों के खतरे को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
सरकार ने सभी नागरिकों से सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी भारत सरकार ने ईरान में मौजूद भारतीयों को सावधानी बरतने और स्थिति बिगड़ने पर देश छोड़ने तक की सलाह दी थी।
