An explosive-laden vehicle ran over a motorcyclist; he died on the spot.
कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत इमलीडुग्गु फाटक पर बारूद से भरी एक गाड़ी की चपेट में आने से बाइक सवार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई इस घटना के बाद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना तत्काल संबंधित मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई जहां मौके पर पहुंच आगे की कार्रवाई शुरू की गई।
मृतक की पहचान 58 वर्षीय हनुमानदिन प्रजापति के रूप में की गई। जो ददार निवासी था।हनुमानदिन प्रजापति के घर पर नवरात्र पूजा चल रहा था जहां घर पर पूजा पाठ होने के बाद वह प्रसाद लेकर सीतामढ़ी अपने भाई के यहां जा रहा था इस दौरान मानिकपुर फाटक खुला था उसे लगा कि वह फाटक पार कर लगेगा लेकिन पहुंचते ही फाटक बंद हो गया वही उसके बगल से जा रही बारूद से भरी वाहन भी फाटक पार करने के फेर में बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया।
जहां बाइक सवार फाटक के नीचे गड्ढे में गिर गया और वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी जहां तत्काल उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने जांच के दौरान मृत घोषित कर दिया।
मानिकपुर चौकी पुलिस ने इसकी सूचना तत्काल मृतक के परिजनों को दी जहां आगे की कार्यवाही शुरू की गई।
मानिकपुर चौकी पुलिस ने बताया कि बारूद से भरी एक वाहन से घटना होने की सूचना मिली थी इसके खिलाफ आगे की कार्यवाही की जा रही है।
बताया जा रहा है कि वाहन में काफी मात्रा में बारूद भरा हुआ है जिसे रखने के लिए खुले और आबादी वाले इलाके से दूर स्टोर की जरूरत होती है कानूनी कार्यवाही करने के बाद उसे चालक के सुपुर्द कर दिया गया है।
बताया जा रहा है की बारूद से भरा वाहन नागपुर से रायगढ़ जा रहा था। जो एक निजी कंपनी का वहां है वही इस घटना की जानकारी कंपनी के सुपरवाइजर को भी दी गई है।
सीएसईबी फाटक,टीपी नगर फाटक,शारदा विहार फाटक, सोनालिया फाटक, पवन टॉकीज़ फाटक यह शहर के मुख्य फाटक है जो अक्सर बंद रहते हैं और खुलने के बाद लोगों को फाटक पार करने की होड़ लग रहती है जिससे चलते लोग हाथ से कई बार शिकार हो चुके हैं और कई लोगों की मौत हो चुकी है।
शहर में बंद फाटक के चलते कई बार जाम की स्थिति भी निर्मित हो जाती है इसे लेकर ओवरब्रिज के भी मांग की गई है लेकिन कई जगह स्वीकृति मिली है और तेज जगह नहीं मिल पाई है जहां मिली भी है वहां काम धीमी गति से चल रही है ऐसे में लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
