After the cylinder theft, panic spread; the thief stole the cylinder from the chowpatty but left the cash behind
सिलेंडर चोरी के बाद मचा हड़कप,चौपाटी से चोर चोरी कर नगदी रकम छोड़ सिलेंडर की चोरी, शिकायत के बाद पुलिस ने किया मामला दर्ज,सिलेंडर के किल्लत के चलते कई दुकानें है बन्द
कोरबा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत घंटाघर स्थित गढ़कलेवा चौपाटी में गैस सिलेंडर चोरी की वारदात ने व्यापारियों को चिंता में डाल दिया है। गुरुवार की दिन रात यह घटना सामने आई सुबह शुक्रवार को जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तब घटनाक्रम की जानकारी हुई अज्ञात चोरों ने मनोज फास्टफूड और जगदीश एगरोल दुकान से गैस सिलेंडर चोरी कर फरार हो गए, जबकि दुकानों में रखे पैसे और अन्य सामान को हाथ तक नहीं किया है।
चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि चौपाटी में लगभग 60 से अधिक दुकानें हैं इसमें कई लोगों का परिवार चलता है जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने मनोज मंचूरियन और एक व्यवसाय जगदीश भाई की दुकान पर चोरी की घटना का अंजाम दिया है जहां से कर नगदी रकम न ले जाकर के केवल गैस सिलेंडर की चोरी कर ले गए हैं इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की गई है।
रमेश वर्मा ने बताया कि वर्तमान में गैस सिलेंडर को लेकर काफी किल्लत है जो बड़ी आसानी से नहीं मिल पा रही है मिल भी रही है तो ब्लैक में अधिक दामों पर उपलब्ध हो रहे हैं ऐसे में कई दुकान बंद होने की कगार पर है और नहीं खुल रहे हैं।
रमेश वर्मा ने निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि गढ़कलेवा चौपाटी में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं और न ही कोई सिक्योरिटी गार्ड की नियुक्ति की गई है।
वर्मा ने कहा, “हमने कई बार निगम प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।”
दुकान संचालक जगदीश शाह ने बताया कि चोर ने सिलेंडर की चोरी की है जहां उसके पास एक ही सिलेंडर है ऐसे स्थिति में दुकान बंद करना पड़ सकता है।
दुकान संचालक मनोज चौधरी ने बताया कि सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो ताला टूटा हुआ था और कर नगदी रकम लेकर नहीं गए हैं केवल सिलेंडर की चोरी लेकर गए हैं ऐसे में उनके सामने रोजी-रोटी की एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
चौपाटी में व्यापार करने वाले अन्य दुकानदारों में भी डर का माहौल है। उन्हें आशंका है कि अगर इसी तरह चोरी की घटनाएं होती रहीं, तो उनका व्यवसाय करना मुश्किल हो जाएगा।
चौपाटी संघ के सदस्यों ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की है और इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी कार्यवाही की मांग की है।
