The Terrifying Face of the Kotwali Police
कोतवाली थाना पुलिस का खौफनाक चेहरा इंसाफ मांगने गए युवक की पुलिस ने बेरहमी से तोड़ी जांघ की हड्डी लगाया आरोप,एसपी से शिकायत के बाद जांच के आदेश,टीम गठित
कोरबा। कोतवाली थाना अंतर्गत धनुवारपारा (रानी रोड) निवासी राजेश मतवानी अपने पिता की 2022 में हुई सड़क दुर्घटना की जांच और कार्यवाही की जानकारी लेने कोतवाली थाना गया था। लेकिन उसे क्या पता था कि जिस पुलिस से वह मदद की उम्मीद कर रहा है, वही उसकी जिंदगी नर्क बना देगी।
पीड़ित के चाचा श्रीचंद मतवानी द्वारा पुलिस अधीक्षक (SP) को सौंपे गए शिकायती पत्र में सनसनीखेज आरोप लगाए गए हैं।
राजेश का आरोप है कि कोतवाली थाने के 4-5 पुलिसकर्मियों ने उसे घेरकर गालियां दीं और लात-घूसों से उसकी बेरहमी से पिटाई की।
हड्डी टूटने तक मारा: पिटाई इतनी खौफनाक थी कि राजेश के बाएं पैर की जांघ के पास की हड्डी (Femur bone) टूट गई।
अस्पताल में भर्ती: गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल जिला चिकित्सालय कोरबा में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

पीड़ित परिवार का कहना है कि वे गरीब हैं और पिछले काफी समय से पुलिस उन्हें जांच के नाम पर गुमराह कर रही थी। जब युवक ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और कार्यवाही की मांग की, तो पुलिस ने अपनी वर्दी की हनक दिखाते हुए निहत्थे युवक पर अपना गुस्सा उतार दिया।
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि”हम गरीब हैं और पुलिस ने हमारे साथ घोर अत्याचार किया है। बिना किसी कारण के मेरे भतीजे को मारकर अपाहिज कर दिया गया।
घायल युवक ने बताया कि प्लास्टिक के पाइप के और पट्टे से पिटाई करने के बाद उसके पैर को मोड़ दिया गया वह जबकि कहता रहा कि उसे तकलीफ हो रही है छोड़ दो लेकिन उसके बावजूद भी वह उसके साथ अत्याचार करते रहे इसकी शिकायत कोरबा एसपी से की गई है।
कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित युवक के परिवार वालों के द्वारा एसपी से शिकायत की गई है इस मामले में कोरबा एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं जिसके बाद ही वास्तविक कारण सामने आ सकेगा
