An explosion occurred on the railway line in Fatehgarh Sahib
फतेहगढ़। सरहिंद क्षेत्र में रेलवे लाइन पर देर रात एक बड़ा धमाका होने की खबर सामने आई है। यह ब्लास्ट फतेहगढ़ सहिब-सरहद रेलवे स्टेशन से चार किलोमीटर दूर फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन पर हुआ। यह घटना रात करीब 11 बजे उस दौरान घटी जब जब एक मालगाड़ी फ्रंट कोरिडोर रेल लाइन से गुजर रही थी।
जानकारी के मुताबिक, यह नई रेलवे लाइन विशेष रूप से मालगाड़ियों के संचालन के लिए बनाई गई है। जैसे ही मालगाड़ी का इंजन खानपुर फाटकों के पास पहुंचा, तभी अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके के कारण रेलवे लाइन का करीब 12 फीट हिस्सा पूरी तरह उड़ गया।
लोको पायलट घायल
मालगाड़ी का लोको पायलट भी धमाके में घायल हो गया। घायल ड्राइवर को फर्स्ट एड के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। धमाके से इलाके में दहशत फैल गई, रेलवे अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। इस बीच, डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) ने कहा कि कई टीमें मामले की जांच कर रही हैं। अभी यह साफ नहीं है कि धमाके में RDX का इस्तेमाल हुआ था या नहीं। मामले की जांच के लिए कई टीमें लगाई गई हैं। धमाके में घायल लोको पायलट को चंडीगढ़ ले जाया गया है, और खराब इंजन को अंबाला ले जाया गया है।
