लखनऊ, उत्तर प्रदेश ; लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने महंगाई और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश ; लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने महंगाई और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
सपा कार्यकर्ता एलपीजी सिलेंडर लेकर विरोध में पहुंचे और केंद्र तथा प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा नेताओं का आरोप है कि बढ़ती महंगाई और गैस के दामों से आम जनता, विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग पर भारी बोझ बढ़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर नियंत्रण नहीं हुआ, तो पार्टी अपने आंदोलन को और तेज करेगी।
