Air India Express Flight Makes Hard Landing at Phuket Airport Due to Nose Wheel Issue; All Passengers Safe
Air India Express की हैदराबाद से थाईलैंड के Phuket जा रही एक फ्लाइट की Phuket International Airport पर हार्ड लैंडिंग हो गई। बताया जा रहा है कि लैंडिंग के दौरान विमान के नोज व्हील में तकनीकी दिक्कत आ गई थी, जिसके कारण यह स्थिति पैदा हुई। एयरलाइन ने बुधवार को इस घटना की पुष्टि की।
सूत्रों के अनुसार, घटना के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने कुछ समय के लिए फ्लाइट ऑपरेशन रोक दिया, क्योंकि विमान रनवे पर ही फंस गया था। यह विमान Boeing 737 MAX 8 मॉडल का था। विमान में सवार यात्रियों की सटीक संख्या तुरंत सामने नहीं आ सकी।
एयरलाइन ने जारी किया बयान
एयरलाइन ने अपने बयान में कहा कि 11 मार्च को संचालित हैदराबाद-फुकेट फ्लाइट में फुकेट एयरपोर्ट पर उतरते समय नोज व्हील में तकनीकी समस्या आ गई थी। नोज व्हील विमान के लैंडिंग गियर सिस्टम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, जो टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान विमान को संतुलन में रखने में मदद करता है।
सभी यात्री सुरक्षित निकाले गए
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 के अनुसार, फ्लाइट IX 938 ने Hyderabad से निर्धारित समय सुबह 6:20 बजे के बजाय सुबह 6:42 बजे उड़ान भरी थी और स्थानीय समयानुसार सुबह 11:40 बजे फुकेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड की।
एयरलाइन ने बताया कि विमान के क्रू मेंबर्स ने सभी स्टैंडर्ड सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन किया और यात्रियों को सुरक्षित तरीके से विमान से उतार दिया गया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
