Iftar Party Held at Laddan Leader’s Residence, Prayers Offered for Peace in the Country
बहराइच। पवित्र रमजान माह के अवसर पर फखरपुर कस्बे में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। रविवार 18 रमजान मुबारक के मौके पर इफ्तार पार्टी का आयोजन हाजी इम्तियाज अली (लड्डन नेता) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के बरकाती हाउस पर किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और देश में अमन व चैन की दुआएं मांगी।
रमजान के पाक माह में मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखते हैं। इस माह में रोजेदारों को इफ्तार कराना भी नेक काम है। इसी को लेकर सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा हाजी इम्तियाज अली लड्डन नेता के आवास (बरकाती हाउस) पर रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। मगरिब की आज़ान होते ही रोजेदारों ने खजूर और पानी के साथ रोजा खोला। इसके बाद नमाज अदा की गई और सभी ने मिलकर इफ्तार के विभिन्न पकवानों का आनंद लिया। इफ्तार में खजूर, फल, शरबत व अन्य पकवान परोसे गए।
लड्डन नेता ने कहा कि रमजान का महीना इबादत, संयम और भाईचारे का संदेश देता है। रोजा रखने से इंसान में सब्र और सहनशीलता का भाव विकसित होता है तथा वह जरूरतमंदों की मदद करके अपने खुदा को राज़ी करने का प्रयास करता है। सामूहिक इफ्तार जैसे आयोजन समाज में आपसी मेलजोल और एकता को और मजबूत बनाते हैं। इकराम अली एडवोकेट ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे की भावना को बढ़ाने का काम करते हैं और लोगों को एक दूसरे के करीब लाते हैं।
रोजा इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज़ अदा की गई। नमाज के बाद देश में अमन सुकून और समृद्धि की दुआएं मांगी गई। इस मौके पर हाफिज सलमान अली, फैजान अली एडवोकेट, मौलाना सरवर खां, गुफरान अली बरकाती, फुरकान अली, काशान अली, वाजिद खान, नदीम अहमद, रिजवान खान बब्लू, सय्यद शेर अली, रिजवान खान रिज्जू, कलामुद्दीन अंसारी, रिजवान अहमद खान, मन्नान खान, सईद खान, अनिल खान आदि मौजूद रहे।
