The issue of mutation was raised in the Panchayat Samiti meeting.
पंचायत समिति के बैठक में उठा म्यूटेशन का मुद्दा, कई महीनों से पेंडिंग रहने पर उप प्रमुख ने RO पर लगाया उदासीनता बरतने का आरोप.
पिपरा में पंचायत समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें उप प्रमुख सहित क्षेत्र के तमाम पंचायत समिति सदस्य, मुखिया,विधायक प्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे.
बैठक में विभिन्न समस्याओं को लेकर सदस्यों ने मुद्दा उठाया, इस दौरान उप प्रमुख बबलू कुमार ने RO पर म्यूटेशन कार्य में उदासीनता बरतने और चार पांच महीने बीत जाने के बाद भी म्यूटेशन फॉर्म को स्वीकृत या अस्वीकृत नहीं किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है. कहा की म्यूटेशन कार्य में महीनों लगाए जाने से रैयतों में भारी आक्रोश है, वहीं विधायक प्रतिनिधि उपेंद्र मंडल ने पिपरा में गाँधी क्लब के अतिक्रमण हटाने और डिग्री कॉलेज का जमीन उपलब्ध करवाने की मांग की, इसके अलावे अन्य सदस्यों ने स्वास्थ्य, सड़क, अतिक्रमण सहित अन्य मुद्दे उठाये.
बैठक में अंचल RO मौजूद नहीं थे लिहाजा CO उमा कुमारी ने म्यूटेशन में देरी होने के सवाल का उत्तर देते हुए कहा कि एक मामले की उन्हें पूरी जानकारी है, जिसमें बिना अंचल के स्वीकृति के अंचल अमीन द्वारा उक्त जमीन का मापी प्रतिवेदन दिया गया है, जिसमें अमीन से सो कॉज पूछा गया है, तकनिकी कारणों से इस मामले में विलम्ब हुआ है दो तीन दिनों के अंदर इस मामले को डिस्पोज किया जाएगा.
बैठक में BDO, CO, BPRO, थानाध्यक्ष,चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद थे.
