जियो स्टार ने अपने OTT प्लेटफॉर्म ‘जियो हॉटस्टार’ के नए अपडेटेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने पहली बार मोबाइल, सुपर और प्रीमियम तीनों कैटेगरी में मंथली प्लान पेश किए हैं।
अब मोबाइल पर कंटेंट देखने के लिए यूजर्स को कम से कम ₹79 का खर्च करना होगा। इसके साथ ही कंपनी ने सुपर और प्रीमियम प्लान्स की कीमतों में 47% तक की बढ़ोतरी की है। नई दाम 28 जनवरी 2026 से लागू होंगे।
पुराने ग्राहकों पर नहीं पड़ेगा असर
जिओ-हॉटस्टार ने साफ किया है कि यह बदलाव सिर्फ 28 जनवरी के बाद जुड़ने वाले नए ग्राहकों के लिए है। जिन लोगों के पास पहले से एक्टिव सब्सक्रिप्शन है, उन्हें पुरानी कीमतों पर ही सर्विस मिलती रहेगी। हालांकि, इसके लिए उन्हें अपना ‘ऑटो-रिन्यूअल’ मोड ऑन रखना होगा। अगर पुराना सब्सक्रिप्शन खत्म हो जाता है और यूजर नया पैक लेता है, तो उसे नई कीमतें चुकानी होंगी।
