Yogi Government Sets New Record in Paddy Procurement, Buys 62.30 Lakh Metric Tonnes from 10.53 Lakh Farmers
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में खरीफ विपणन सत्र 2025-26 के तहत धान खरीद प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इस वर्ष धान खरीद में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। सरकार ने 60 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसे पार करते हुए कुल 62.30 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की गई। इसके बदले किसानों को लगभग 14,886.35 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।
प्रदेश में 28 फरवरी तक धान खरीद का कार्य संपन्न हुआ। इस वर्ष पिछले सत्र 2024-25 की तुलना में अधिक मात्रा में खरीद और अधिक भुगतान दर्ज किया गया।
राज्य के 4,869 क्रय केंद्रों के माध्यम से 10.53 लाख किसानों से धान खरीदा गया। धान (कॉमन) की खरीद 2,369 रुपये प्रति कुंतल और ग्रेड-ए धान की खरीद 2,389 रुपये प्रति कुंतल की दर से की गई। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार किसानों को 48 घंटे के भीतर डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के जरिए सीधे उनके बैंक खातों में भुगतान सुनिश्चित किया गया। इस पारदर्शी व्यवस्था से बिचौलियों की भूमिका समाप्त हुई और किसानों को समय पर धनराशि प्राप्त हुई।
धान बिक्री के लिए 12,82,892 किसानों ने पंजीकरण कराया। खाद्य एवं रसद विभाग ने ओटीपी आधारित सिंगल रजिस्ट्रेशन प्रणाली लागू की, जिससे प्रक्रिया सरल और पारदर्शी बनी।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हरदोई, लखीमपुर खीरी और सीतापुर संभागों में 31 जनवरी तक धान खरीद चली, जबकि चित्रकूट, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, देवीपाटन, बस्ती, आजमगढ़, वाराणसी, मीरजापुर, प्रयागराज, लखनऊ, रायबरेली और उन्नाव संभागों में 28 फरवरी तक खरीद प्रक्रिया जारी रही।
योगी सरकार ने पिछले साल के रिकॉर्ड को भी तोड़ा 2025-26 इतने किसानों से हुई खरीद- 10,53,561 धान खरीद- 62,30,735.63 मीट्रिक टन भुगतान- 14,886.35 करोड़ रुपये क्रय केंद्र- 4869 2024-25 इतने किसानों से हुई खरीद- 7,97,500 धान खरीद- 57,70,671.09 मीट्रिक टन भुगतान- 13370.17 करोड़ रुपये क्रय केंद्र- 4372
