Birthday Celebrated with School Children, Rajesh Kumar Distributes Books and Colors
नालंदा: जिले के गिरियक प्रखंड के रैतर गांव में एक अनोखे अंदाज में जन्मदिन मनाने की मिसाल देखने को मिली। गांव निवासी 38 वर्षीय राजेश कुमार ने अपना जन्मदिन पार्टी या केक काटने के बजाय सरकारी स्कूल के बच्चों के बीच खुशियां बांटकर मनाया।
राजेश कुमार ने बताया कि आमतौर पर लोग जन्मदिन पर निजी कार्यक्रम करते हैं, लेकिन वे हर साल अपने जन्मदिन के अवसर पर गांव के सरकारी स्कूलों के बच्चों के साथ समय बिताते हैं और उन्हें पाठ्य सामग्री वितरित करते हैं। इस वर्ष होली पर्व को देखते हुए बच्चों को अबीर-गुलाल भी दिया गया।
उन्होंने समाज के संपन्न लोगों से अपील करते हुए कहा कि त्योहारों की खुशियां गरीब और जरूरतमंद बच्चों के साथ साझा करनी चाहिए, ताकि उनका मनोबल बढ़े और वे भी उत्सव का आनंद ले सकें।
शनिवार को अपने 38वें जन्मदिन पर राजेश कुमार ने मध्य विद्यालय रैतर और प्राथमिक विद्यालय के लगभग 350 छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्य पुस्तकें और अबीर-गुलाल वितरित किए।
स्कूली छात्रा कोमल ने बताया कि उपहार पाकर सभी बच्चे बेहद खुश हैं और यह दिन उनके लिए खास बन गया।
नालंदा से अमर वर्मा की रिपोर्ट।
