CM Mohan Yadav Announces Key Development Projects at Rahas Mela
मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ‘रहस मेला’ के शुभारंभ अवसर पर रहली और गढ़ाकोटा क्षेत्र के लिए कई महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की घोषणा की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय विकास और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया।
मुख्यमंत्री ने इंडोर खेलों को बढ़ावा देने के लिए मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण की घोषणा की। इसके साथ ही कृषि मंडियों के उन्नयन, फ्लायओवर निर्माण और टू-लेन सड़क परियोजनाओं को भी स्वीकृति दी गई, ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन और सुविधाएं मिल सकें।
सरकार की ओर से इन परियोजनाओं को स्थानीय विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम बताया गया है।
