Mock drill conducted for earthquake safety
सुपौल(बिहार) जिला प्रशासन द्वारा आज भूकंप पर आधारित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. भूकंप पर आधारित इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली, विभागीय समन्वय तथा उपलब्ध संसाधनों की तैयारियों का परीक्षण करना था।
यह जानकारी देते हुए अपर समाहर्ता मो तारिक ने बताया की मॉक एक्सरसाइज के लिए जिले में कुल 05 स्थलों का चयन किया गया, जहां मॉक ड्रिल का सफल संचालन किया गया.
सभी स्थलों पर नोडल पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी, जिन्होंने निर्धारित परिदृश्य के अनुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की। प्रत्येक स्थल पर रेस्क्यू एवं खोज-बचाव कार्य के लिए टीमों की तैनाती की गई।
मॉक ड्रिल में SSB, आपदा मित्र, रेड क्रॉस सोसाइटी, स्काउट और गाइड सहित अन्य की भागीदारी रही.
मॉक एक्सरसाइज के सफल संचालन में मुख्य कमांड ऑफिसर आपदा प्रबंधन,अपर समाहर्ता मो तारिक के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आपदा विभाग के अधिकारी सहित अन्य कर्मी शामिल हुए.
