नई दिल्ली। राजस्थान के जयपुर में पहली बार 78वें सेना दिवस पर आर्मी एरिया के बाहर परेड हुई है। जयपुर के जगतपुरा स्थित महल रोड जवानों की टुकड़ियां देखने को मिलीं।
आर्मी डे पर सुबह 10 बजे से शुरू हुई ये परेड 11:25 बजे तक चली, जिसे देखने के लिए लोग तड़के सुबह ही पहुंच गए थे। परेड के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले लोगों की एंट्री सुबह 8:45 बजे बंद कर दी गई थी।
जयपुर में आयोजित ये परेड 3 किलोमीटर की थी, जिसमें महल रोड, जीवन रेखा हॉस्पिटल चौराहा और बॉम्बे हॉस्पिटल चौराहा शामिल थे।
डेढ़ लाख से ज्यादा लोग इस परेड के साक्षी बने। लोगों की भीड़ को देखते हुए जयपुर प्रशासन ने 18 जगहों पर पार्किंग का इंतजाम किया गया था।
परेड स्थल पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जयपुर में भारी संख्या में सेना के जवान और पुलिसकर्मी तैनात हैं। डॉग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर से पूरे परेड मार्ग की बारीकी से जांच की गई। चप्पे-चप्पे पर पुलिस ने पैनी नजर रखी थी।
