A large number of national bird peacocks were found dead under suspicious circumstances in Ghaziabad's Loni.
गाजियाबाद। के लोनी के थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र के पचायरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने जंगल में भारी संख्या में राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव पड़े देखे। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। और पुलिस को मामले की सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। प्राथमिक आशंका जताई जा रही है कि खेतों में किए गए कीटनाशक के छिड़काव के कारण मोरों की मौत हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, पचायरा गांव के ग्रामीण जब सोमवार सुबह खेतों की ओर गए, तो उन्होंने वहां अलग-अलग स्थानों पर मोरों को मृत अवस्था में पाया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ट्रॉनिका सिटी थाना पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

वन विभाग और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि हाल ही में खेतों में फसलों को बचाने के लिए जहरीली कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया था। संभावना जताई जा रही है कि जहरीले दाने चुगने या कीटनाशक युक्त पानी पीने की वजह से इन मोरों की जान गई है।
पुलिस ने मृत मोरों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है
