The 26th Annual Function of a Kindergarten School Concludes with Great Enthusiasm in Saharsa
सहरसा। के बटरहा वार्ड 36 स्थित किंडर गार्टन स्कूल का 26वां वार्षिक समारोह प्रेक्षा गृह में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एमएलसी डॉ अजय कुमार सिंह, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी स्नेहा झा सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें मेहनत और संस्कार के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

समारोह में विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, नाटक और भक्ति एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा। विद्यालय निदेशक अजय कुमार सिंह ने अतिथियों, अभिभावकों और शिक्षकों का आभार जताते हुए बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय की प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यक्रम उत्साह और प्रेरणा के माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
