Strongmen Accused of Illegal Construction on Disputed Land, Clash with Police in Farrukhabad
उत्तर प्रदेश। के जनपद फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के नगला जोध में न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण की आवासीय भूमि पर बलपूर्वक निर्माण करा रहे दबंगों ने पुलिस और पीड़ित पक्ष पाल समाज के घर पर गाली-गलौज मारपीट और हाथापाई की।
पुलिस की एक महिला सिपाही की वर्दी अस्त व्यस्त हो गई पुलिस ने 3 नामजद एवं लगभग 30 अज्ञात महिलाओं और पुरुषों पर मुकदमा पंजीकृत किया है। पीड़िता पाल साहिबा की ओर से थानाध्यक्ष कमालगंज को दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया कि आज की घटना के समय मोनू,मनीष,साहिल,अंश,प्रदीप,विनीत,पंकज,अजीत,सुरजीत,वीरेन्द्र,वीरपाल,रविन्दर,विजेंद्र,देवेन्द्र,सुलेखा,शालू,पूनम,रमा,बवली,साधना,शशि, सुभद्रा आदि नें पुलिस के जाने के बाद हमारे घर में घुसकर गाली-गलौज मारपीट और तोड़फोड़ की और पुलिस के आने पर पुलिस के साथ भी हाथापाई और धक्का मुक्की की।
पुलिस ने मौके पर ही मनीष, पंकज और मोनू को हिरासत में ले लिया। फिर महिलाओं के विरोध करने पर उन्हें छोड़ दिया। मनीष सिंह ने बताया कि हम जिस जगह निर्माण कार्य करा रहे हैं वह विवादित नहीं हैं हां विवादित के पास लगी है अपनी अविवादित आवासीय भूमि पर सम लोग अपना निर्माण करा रहें हैं इस जगह पुलिस द्वारा की गई एक पक्षीय कार्यवाही से हम उच्चाधिकारियों को अवगत कराएगें और जरूरत पड़ी तो कोर्ट भी जाएगें।
