A 21-year-old woman committed suicide by hanging herself at the gate of her house in Indirapuram, Ghaziabad.
गाज़ियाबाद। के इंदिरापुरम क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवती द्वारा अपने घर के गेट पर फांसी लगाकर की आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवती मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद के डिबाई की रहने वाली थी और इंदिरापुरम में किराये पर रह रही थी।
जानकारी के अनुसार, सुबह से कमरे में कोई हलचल न होने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ। उन्होंने दरवाजा खटखटाया और आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद मकान मालिक को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचने के बाद जब दरवाजा खुलवाया गया तो युवती फंदे से लटकी मिली।
जानकारी की मुताबिक बताया जा रहा है कि युवती Yashoda Super Speciality Hospital इन्दिरपुरम में पैंट्री विभाग में कार्यरत थी और मरीजों को खाना उपलब्ध कराने का काम करती थी। परिवार में माता-पिता, एक भाई और एक बहन हैं, जो डिबाई, बुलंदशहर में रहते हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस व फोरेंसिक टीम को बुलाया गया जोकि मामले की जांच में जुटी है। मौके
