शाहजहांपुर। में एक युवक द्वारा गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जिसमें युवक ने अपने घर के अंदर कमरे में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली ।
शाहजहांपुर। में एक युवक द्वारा गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जिसमें युवक ने अपने घर के अंदर कमरे में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने तमंचा बरामद कर के मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटना थाना जलालाबाद क्षेत्र के याकूबपुर गांव की है । यहां रहने वाला गोविंद उर्फ विकास ने घर के अंदर कमरा बंद करके तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि गोविंद उर्फ विकास अपनी मामी का एक्सरा करने कस्वा गया था।
घर लौटने के बाद वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से कुंडी लगा ली। अचानक गोली की आवाज सुनकर पिता सुखपाल सिंह कमरे की ओर दौड़े। दरवाजा बंद देख खिड़की तोड़कर अंदर घुसे तो विकास खून से लतपथ पड़ा हुआ था।
आनन फानन में परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या की खबर सुनकर पूरा गांव इकट्ठा हो गया। तो वहीं गोविंद की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। तो वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
