Three people, including the former principal of Shri Chandra Gupta Maurya Inter College, died in a horrific road accident.
सोनभद्र। जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया, हादसा इतना भीषण था कि एक बाइक पर सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुआरी तिराहे पर तेज रफ्तार एक ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया जिससे एक ही बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों में श्री चन्द्रगुप्त मौर्य इंटर मीडिएट कॉलेज मधुपुर के पूर्व प्रधानाचार्य उनके सगे भाई और एक रिश्तेदार शामिल हैं। तीनों एक तिलक समारोह से घर जा रहे थे। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को मेडिकल कॉलेज लोढ़ी ले गए पर डाक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल ट्रक चालक की तलाश जारी है।
मामले में सीओ सिटी रणधीर मिश्रा ने बताया कि राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हिन्दुआरी तिराहे पर एक ट्रक के द्वारा बाइक सवारों को कुचल दिया । इस घटना में श्री चन्द्रगुप्त मौर्य इंटर मीडिएट कॉलेज मधुपुर के पूर्व प्रधानाचार्य दयाशंकर सिंह मौर्य, उनके भाई कमला सिंह मौर्य और रिश्तेदार प्रेम मौर्य को तत्काल मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों एक तिलक समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे , शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है , हादसे के बाद फरार ट्रक चालक की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
