Terror of bullies in broad daylight in Katghar police station area; they entered a woman's house with a licensed revolver and assaulted her.
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंद नगर पीतल बस्ती चौकी क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है शनिवार सुबह करीब 8 बजे उस समय इलाके में हड़कंप मच गया, जब कुछ दबंग युवक लाइसेंसी रिवॉल्वर और शराब की बोतल लेकर एक महिला के घर में घुस गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे।
पीड़ित महिला नीरू शर्मा ने आरोप लगाया है कि वह इन दिनों अपने मायके गोविंद नगर पीतल बस्ती में रह रही थीं शनिवार सुबह कुछ युवक उनके माता-पिता के घर पहुंचे।
इसी दौरान अनिल नामक युवक जबरन घर में घुस आया जिसके हाथ में शराब की बोतल और पिस्टल थी महिला द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से मारपीट शुरू कर दी पीड़िता के अनुसार हमले के दौरान पिस्टल छीनने की कोशिश में उनके हाथ में गंभीर चोट के निशान आ गए अपनी जान बचाने के लिए उन्होंने डंडे का सहारा लेकर खुद का बचाव किया शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे महिला ने आरोप लगाया कि इस घटना में अनिल, बबन,अंकुश चौधरी सहित दो अज्ञात युवक शामिल थे सभी आरोपी थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के आशियाना इलाके के निवासी बताए जा रहे हैं घटना के बाद पीड़िता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी जिस पर कटघर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पीड़िता का कहना है कि पुलिस को देखते ही आरोपी युवक हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे और कहने लगे कि उनसे गलती हो गई है हम उनके पैसे वापस कर देंगे लेकिन हमारे खिलाप कोई कार्रवाई न की जाए इसके बावजूद पीड़िता ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर देकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया गया इस मामले में कटघर थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह एक तहरीर प्राप्त हुई है जिसमें कुछ युवकों के नाम दर्ज हैं तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा फिलहाल इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
