₹25,000 Rewarded Criminal Rahul Singh Arrested; Over a Dozen Cases Registered Against Him
सहरसा। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी कुख्यात अपराधी राहुल सिंह को महिषी थाना क्षेत्र के महपुरा गांव से गिरफ्तार कर लिया।
लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पर हत्या के प्रयास,लूट,आर्म्स एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर एसडीपीओ, साइबर डीएसपी और महिषी थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मानवीय व तकनीकी सूचना के आधार पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा।आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
