Woman's death after family planning operation in Bihar government hospital
सुपौल के सरकारी अस्पताल में परिवार नियोजन ऑपरेशन के बाद अस्पताल में ही महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फुट पड़ा, मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है, और महिला के शव को अस्पताल के सामने सड़क पर रखकर NH 327 ई सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया है. यह मामला त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के अनुमण्डलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज का है.
बताया गया है की देर शामत्रिवेणीगंज के कसहा निवासी दिनेश यादव की 24 वर्षीय पत्नी को परिवार नियोजन ऑपरेशन के लिए अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में भर्ती कराया गया था, जहां चिकित्सक ने 24 वार्षिय रूबी कुमारी का परिवार नियोजन का ओपेरेशन किया, लेकिन उसके बाद रूबी कुमारी की तबियत बिगड़ने लगी.
बताया गया की आज सुबह रूबी कुमारी की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों का गुस्सा फुट पड़ा, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है. परिजनों का आरोप है की मरीज की समुचित देखरेख नहीं होने के कारण मौत हो गई है. आक्रोशित परिजनों ने अनुमण्डलीय अस्पताल के सामने ही NH 327 ई सड़क पर शव रखकर सड़क को जाम कर दिया है.
जाम की सुचना के बाद मौके पर पहुंची त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष BDO और अन्य के द्वारा जामकर्ता को समझा बुझाकर जाम को हटाया गया , करीब डेढ़ घंटे तक रही सड़क जाम के कारण NH पर आवाजाही वाधित रही.
