Shocking Murder Case in Gajner: Son Allegedly Strangles Mother to Death
गजनेर क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बेटे पर अपनी ही मां नन्ही देवी की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा है।
सूचना मिलते ही मगटा चौकी प्रभारी ललित कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के पति पुत्तन लाल ने डायल 112 पर सूचना दी थी। मृतका नन्ही देवी अपने पुत्र अंकित कमल उर्फ रमेश के साथ गजनेर रोड जलालपुर मोड़ के पास किराए के मकान में रहती थी।
अंकित कमल उर्फ रमेश मां का शव लेकर अपने गांव ग्राम रौगाव पहुंचा। मौके पर मृतका का शव जमीन पर पड़ा हुआ मिला और उसकी गर्दन पर चोट के निशान दिखाई दिए।
पुलिस ने साक्ष्य संकलन के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।
