Sambhal Police Achievement: CSR Initiative Boosts Women Empowerment, 15 Mother & Child Rooms and Scooters Handed Over
संभल में बीमा माफिया के विरुद्ध पुलिस द्वारा की गई प्रभावी और सख्त कार्रवाई के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। पुलिस की कार्रवाई से प्रभावित होकर TATA AIG, India First और ICICI Prudential कंपनियों ने महिला सशक्तिकरण को केंद्र में रखते हुए जिले में सीएसआर गतिविधियों का आयोजन किया।
TATA AIG और Round Table India NGO के सहयोग से जनपद के सभी 15 थानों में बाल एवं मातृ कक्षों का निर्माण कराया गया है, जिससे महिला पुलिसकर्मियों और महिलाओं को बेहतर सुविधाएँ मिल सकेंगी। वहीं ICICI Prudential और India First कंपनियों द्वारा महिला पुलिसकर्मियों के उपयोग हेतु कुल 15 होंडा एक्टिवा स्कूटी पुलिस विभाग को सौंपी गईं।
बाल एवं मातृ कक्षों का लोकार्पण 24 जनवरी 2026 को प्रातः 10:30 बजे उत्तर प्रदेश पुलिस के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्णा द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन रमित शर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक मुनिराज, बीमा कंपनियों के प्रतिनिधि, पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान एडीजी बरेली जोन ने संभल पुलिस और एएसपी अनुकृति शर्मा को इस बड़ी कार्रवाई के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दीं। पुलिस की सख्त कार्रवाई के चलते अब तक 71 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है और लगभग 12 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है।
यह पहल जनपद में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम मानी जा रही है।
— पुलिस उपमहानिरीक्षक, मुनिराज
