Saharsa: 840 Bottles of Liquor Seized
सहरसा। जिले में होली पर्व को देखते हुए अवैध शराब के खिलाफ सख्त अभियान तेज हो गया है।मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग और बिहार पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार छापेमारी कर शराब कारोबारियों पर नकेल कस रही हैं।इसी क्रम में बिहरा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के नरहा टोला में बड़ी कार्रवाई हुई।
मद्य निषेद विभाग के निरीक्षक संजीत कुमार के नेतृत्व में टीम ने अंकज कुमार के घर के रखे भूसे के घर की तलाशी ली। वहां से 840 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई, जिसकी कुल मात्रा 305.640 लीटर और अनुमानित कीमत 5 लाख रुपये है।
छापेमारी के दौरान आरोपी अंकज कुमार फरार हो गया। विभाग ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। जिले में शराब तस्करों के खिलाफ अभियान और सख्त होगा। इस कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि ऐसे धंधों में लिप्त लोगों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
