शाहजहाँपुर से बड़ी खबर। थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में मुख्य अभियुक्त और उसकी सहयोगी महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को 24 घंटे के भीतर दबोच लिया।
वी ओ
पुलिस के अनुसार 22 जनवरी को मामले की तहरीर मिलने के बाद थाना सदर बाजार में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि एक महिला ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया, जहां अभियुक्त ने घर में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
वी ओ
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पहले अभियुक्त आरिफ को छोटा कुतबां के पीछे खंडहर के पास से गिरफ्तार किया। इसके बाद सहअभियुक्ता मुन्नी उर्फ शकीला को उसके घर से हिरासत में लिया गया।
“पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है और मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं से जुड़े अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।
