Ravi Maurya is running from Kushinagar to Patna.
खेलो इंडिया का सपना साकार करने के लक्ष्य आंखों में लिए हुए कुशीनगर से पटना तक 200 किलोमीटर “मिशन ओलंपिक, खेलों यूपी ” युवा खेल जागरण पदयात्रा आज से शुरू कर चुके हैं रवि मौर्य,
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, नशा मुक्ति और सामाजिक कुरीतियों से दूर रखकर सकारात्मक दिशा में प्रेषित करना तथा खेलो यूपी और मिशन ओलंपिक जैसे अभियान से जोड़ना है।
पदयात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, खेल प्रेमी और स्थानीय युवा शामिल हुए।
हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर प्रतिभाओं ने खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। शुभारंभ के अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं बल्कि अनुशासन, टीम भावना, और नेतृत्व क्षमता का विकास भी करते हैं , उन्होंने युवाओं से अपील किया कि वह खेलों को अपनाकर प्रदेश और देश का नाम रोशन करें। आईए देखते हैं हमारी कुशीनगर संवाददाता की खास रिपोर्ट
