Double Decker Bus Overturns on Agra-Lucknow Expressway, 18 Passengers Injured
कन्नौज। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को तेज रफ्तार में चल रही डबल टेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। बस बिहार से दिल्ली जा रही थी और इसमें करीब 70 यात्री सवार थे।
बस के पलटते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची यूपी पीडीए (UPPDA) टीम ने तुरंत रेस्क्यू कर घायल यात्रियों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
हादसे में करीब 18 यात्री घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों ने बताया कि बस की तेज रफ्तार और सड़क पर नियंत्रण खो जाने के कारण यह हादसा हुआ।
यात्री फिलहाल स्थिर हैं और पुलिस व यूपीपीडीए टीम ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है।
