City Magistrate takes major action against illegal pathology lab in SambhalCity Magistrate takes major action against illegal pathology lab in Sambhal
संभल। में सिटी मजिस्ट्रेट ने दो अवैध पैथोलॉजी लैब को सील कर दिया है। हयातनगर के ग्राम बबैना में नेशनल हैल्थ केयर पैथोलॉजी लैब और ऐचैड़ा कम्बोह में पैथ केयर पैथोलॉजी लैब के पास संचालन के वैध दस्तावेज नहीं मिले।
नेशनल हैल्थ केयर पैथोलॉजी लैब में डॉ. वाहिद अली और डॉ. इशाक हुसैन के नाम के लैटर पैड मिले, लेकिन संचालन के वैध दस्तावेज नहीं मिले। पैथ केयर पैथोलॉजी लैब में भी वैध दस्तावेज नहीं मिले और कोई भी व्यक्ति उपस्थित नहीं मिला। दोनों लैबों को सील कर दिया गया है।
