Bike-borne assailants shot a Class 7 student in the head in broad daylight, his condition is critical.
खबर सहरसा से है जहाँ बेख़ौफ़ बाइक सवार अपराधियों ने निजी स्कूल से पढ़कर घर लौट रहे एक 7 वीं क्लास में पढ़ने वाले छात्र के सिर में गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना सदर थाना क्षेत्र के सिमराहा के समीप की है.
पीड़ित छात्र की पहचान अनुज कुमार निराला के 13 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में की गई है जो सदर थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी स्थित निजी स्कूल विद्यानिकेतन से पढ़कर अपने घर सिमराहा लौट रहा था.
घायल छात्र को इलाज के लिए आनन फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहाँ उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है. घटना के बाद से छात्र के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है.
इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है फिलहाल छात्र को किसने और क्यों गोली मारी है यह स्पष्ट नही हो सका है लेकिन जिस तरीके से अपराधियों दिनदहाड़े इस तरह की घटना को अंजाम दिया है इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है मानो अपराधियों के बीच पुलिस का भय खत्म हो गया हो.
